फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मामले को लेकर सीएम जयराम से मिलेगा एनपीएस कर्मचारी महासंघ

Sun, 09 Dec 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में अगुवाई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शीतकालीन सत्र के दौरान 14 दिसंबर को तपोवन में मिलेगा। मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी कि पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में महासचिव भरत शर्मा और कार्यक्रम प्रभारी और जिला कांगड़ा अध्यक्ष राजिंदर मन्हास और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान हजारों प्रभावित कर्मचारी भी धर्मशाला में उपस्थित रहेंगे।

महासंघ ने कहा है कि जब तक पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होती तब तक आंदोलनरत रहेंगे। राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा न केवल प्रदेश के 85 हजार कर्मचारियों से जुड़ा है, बल्कि यह एक आम जनमानस का मुद्दा बन चुका है।
विज्ञापन


मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हैं। यह समाज का वह तबका है, जिससे आम आदमी का सीधा संबंध और भावनाएं जुड़ी हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से एनपीएस संगठन अस्तित्व में आया, तब से लेकर कई आंदोलन कर चुका है। 25 जुलाई, 2017 की शिमला रैली परिणाम स्वरूप डीसीआरजी बहाल हुई।

30 अप्रैल, 2018 को दिल्ली रैली 28 अक्तूबर, 2018 को सांसदों के घर उपवास 26 नवंबर, 2018 को मार्च टू पार्लियामेंट जो बाद में दिल्ली रामलीला मैदान में ऐतिहासिक बना परिणाम स्वरूप दिल्ली सरकार ने पुरानी पेंशन की बहाली और अन्य राज्यों और केंद्र सरकार भी इस मुद्दे पर गंभीरता दर्शाते हुए पहल करने की उत्सुकता बढ़ी।

यद्यपि केंद्र सरकार ने मई-जून में प्रस्तावित चुनाव को मध्य नजर रखते हुए 10 प्रतिशत के सरकार के हिस्से को बढ़ाकर 14 प्रतिशत करके एनपीएस कर्मचारियों को लुभावने की नाकाम कोशिश की गई। इसे एनपीएस कर्मचारी सिरे से खारिज करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें