हिमाचल के कांगड़ा में नूरपुर की टिप्परी खड्ड में नहाने गए पंजाब के तीन युवकों में से दो की डूब कर मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल के कांगड़ा में नूरपुर की टिप्परी खड्ड में नहाने गए पंजाब के तीन युवकों में से दो की डूब कर मौत हो गई है। एक युवक बचकर घर आ गया लेकिन उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।
परिजनों ने युवकों की तलाश की और सूचना पुलिस को दी। उसके बाद सहमे युवक ने सारी बात परिजनों को बताई। मृतकों की पहचान संजीव कुमार (17) पुत्र सुभाष और रजत कुमार (18) पुत्र प्रकाश चंद निवासी कुठेड़ सिहंटी (पंजाब) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। संजीव, रजत और सतीश कुमार निवासी कुठेड़ सिहंटी वीरवार 26 मई को टिप्परी खड्ड में नहाने के लिए गए। संजीव और रजत ने खड्ड में छलांग लगाई लेकिन वे बाहर नहीं निकले।