फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला देखने गए फौजी समेत तीन युवकों की डूबने से मौत

Thu, 14 Apr 2016 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परागपुर, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
व्यास नदी में आस्था की डुबकी लगाने उतरे डेढ़ साल पहले शादी के बंधन में बंधे फौजी युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा में कालेश्वर में बैशाखी मेला देखने गए व्यास नदी में आस्था की डुबकी लगाने उतरे डेढ़ साल पहले शादी के बंधन में बंधे फौजी युवक की मौत हो गई। दोपहर करीब दो बजे चंबापतन के पास ब्यास नदी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए अश्वनी कुमार (25) पुत्र अशोक कुमार निवासी लगठाकरा (पंचायत बलियाणा) ने छलांग लगाई।
विज्ञापन


इस दौरान वह डूबने लगा। लोगों ने उसे डूबते हुए देखा तो इसकी सूचना मेले में उपस्थित रेस्क्यू टीम को दी गई। रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उसे यहां पर मृत घोषित कर दिया गया।

पिंकू, मंजीत, रमन और सतनाम आदि ने अश्वनी को डूबने से बचाने की काफी कोशिश की लेकिन युवक की जान नहीं बच सकी। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोरस्मार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी ज्वालामुखी कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी डूबने से दो युवकों की मौत

देहर खड्ड में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। - फोटो : demo pic
उधर, उपमंडल जवाली के अंतर्गत देहर खड्ड में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। अभिषेक (15) पुत्र करनैल सिंह निवासी भाटियां (फतेहपुर) अपने रिश्तेदार शिवनाथ के घर कैहरियां में अपनी माता के साथ आया हुआ था। बुधवार को अभिषेक अपने बुआ के लड़के रणजीत सिंह के साथ बैसाखी मेला को देखने के लिए गया और वहां पर अपने बुआ के लड़के रणजीत सिंह के साथ देहर खड्ड में नहाने लगा।

रणजीत सिंह ने उसके डूबने पर उसने शोर मचाया। इसके चलते वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए और लोगों की मदद से अभिषेक को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं,  देहर खड्ड में एक अन्य युवक की भी डूबने से मौत हो गई है। इसकी पहचान शुभम (17) पुत्र शमशेर सिंह निवासी लाहडू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम सहित अन्य लड़के देहर खड्ड में नहा रहे थे कि इसी दौरान शुभम नहाते-नहाते गहरे पानी में पहुंच गया तथा पानी में डूब गया। साथ नहा रहे लड़कों ने उसको ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा इस बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा पुलिस टीम के साथ मौका पर पहुंचे तथा पुलिस व स्थानीय लोगों ने शुभम के शव को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गहरे पानी में लाश को ढूंढने की कोशिश की है तथा लाश का कोई पता नहीं चल पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें