फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली पहुंचे रैपर बादशाह, हनी सिंह के कमेंट पर दिया जवाब

Thu, 14 Apr 2016 08:13 AM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली, पतलीकूहल
विज्ञापन
रैपर बादशाह
विज्ञापन
डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे... से रातोंरात जवां दिलों की धड़कन बने बादशाह इन दिनों मनाली की हसीन वादियों में हैं। दिल्ली के पीतमपुरा स्कूल में पढ़े रैपर बादशाह ने बताया कि उनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया के बजाए लोग अब उन्हें उनके स्टेज के नाम बादशाह से ही पुकारने लगे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों चार बोतल बोदका वाले हनी सिंह ने बादशाह को नैनो कार तो खुद को रायल्स रायल बताया था। इस पर पूछे गए प्रश्र पर बादशाह सिर्फ मुस्कराए। उन्होंने आगे जोड़ा कि यह ताकत तो सिर्फ जनता के पास ही है कि वो किसे फकीर और किसे बादशाह बना दे।
विज्ञापन

हनी सिंह के बैंड में भी काम कर चुके हैं बादशाह

हनी सिंह
बादशाह ने बताया कि वह हनी सिंह के बैंड में काम कर चुके हैं। बाद में उन्हें अपना अलग मुकाम बनाने की सूझी। इस पर उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिला। उन्होंने बताया कि वे वरुण धवन के लिए फिल्म हंपटी शर्मा की दुल्हनिया और सोनम कपूर की खूबसूरत फिल्म में भी गा चुके हैं।

बताया कि मनाली में अपनी सिंगल एलबम की शूटिंग में लगे हुए हैं। इस बीच वक्त मिलने पर वे मनाली की खूबसूरत वादियां भी निहार रहे हैं। बताया कि जो हम सोचते हैं उसके लिए ईश्वर से प्रार्थना और योजनाबद्ध तरीके से काम करें तो सारी कायनात आपकी सहायता करने लगती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें