फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, घर के पास बने कुंए में गिरने से मासूम की मौत

Tue, 04 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुशैणी (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्‍लू में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां साढ़े तीन साल के मासूम की घर के साथ लगते कुंए में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिला के उपमंडल बंजार के गुशैणी स्थित शरची गांव में एक साढ़े तीन साल के मासूम की कुएं में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उस वक्त पेश आया जब दादा जीवन लाल अपने तीन पोते-पोती को नहला रहा था। इस दौरान जीवन लाल दो बच्चों को नहलाने में व्यस्त रहा और साढ़े तीन साल का कार्तिक अचानक आगे निकल गया और घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बने कुएं में जा गिरा।

बच्चे के कुएं में गिरने की किसी को भी भनक नहीं लगी और बाद में जब दादा बच्चों को नहलाने के बाद कार्तिक की तलाश करने लगा तो उसका कोई अता-पता नहीं लग पाया। बच्चे का लापता होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और परिजनों के साथ गांव के लोग भी ढूंढने में जुट गए।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक बच्चे को गांव में इधर-उधर ढूंढा लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। बाद में जब कुएं में देखा तो कार्तिक का शव पानी में तैरता पाया गया। करीब आठ से दस फुट गहरे इस कुएं से मासूम कार्तिक को बाहर निकाला। शरची पंचायत की प्रधान शकुंतला देवी, प्रधान राजेंद्र डोड, बीडीसी सदस्य बली राम ने इसकी पुष्टि की है।

हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र डोड ने बताया कि मृतक साढ़े तीन साल का मासूम कार्तिक जुड़वां था और उसके साथ कल्पना का जन्म हुआ है।

दर्दनाक हादसे से जहां पूरा गांव शोक में है, तो वहीं माता शारदा देवी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों के साथ क्षेत्रवासी उनको सांत्वना देने को पहुंच रहे है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस बच्चे की मौत की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें