फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के रामपुर में फिर भूकंप के झटके, मची अफरातफरी

Tue, 04 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के रामपुर में सोमवार शाम करीब 5 बजे भूकंप के तीन हल्के झटके महसूस किए गए हैं। थोड़ी थोड़ी देर बाद भूकंप के लगातार तीन झटके आए जिसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन


भूकंप के इन झटकों की तीव्रता कितनी थी, अभी मौसम विभाग की ओर से इसकी जानकारी नहीं मिली है लेकिन इसके बाद से इलाके के लोग सकते में हैं। उल्लेखनीय है कि रामपुर और आसपास के क्षेत्र में पिछले तीन माह से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है।

भूकंप के इन झटकों से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। रामपुर क्षेत्र में पिछले दिनों भूकंप के जबरदस्त झटके भी आ चुके है। इन झटकों के बाद से कई लोगों ने आपने घरों को छोड़ दिया था। वहीं, भूकंप के इन तेज झटकों के बाद से रामपुर के लोग हल्के झटकों के आदी हो गए है।
विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों के कारणों का पता अभी तक नही लगाया जा सका है। हालांकि रामपुर के एसडीएम निशांत ठाकुर ने जिला प्रशासन को भूकंप के बाद उत्पन्न स्थिति से पहले ही अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें