फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तीन साल का बच्चा हुआ गुम, सोशल मीडिया ने ढाई घंटे में परिजनों से मिलवाया

Mon, 29 May 2023 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राज कुमार और कांस्टेबल अनूप कुमार भोटा में ड्यूटी पर तैनात थे। पूछताछ करने पर आसपास जब कोई नहीं मिला तो राजकुमार और अनूप कुमार बच्चे को कंट्रोल रूम बस अड्डा हमीरपुर ले आए, जहां विभिन्न सोशल पेजों के माध्यम से लाइव आकर पुलिस ने बच्चे की जानकारी दी।
विज्ञापन
कांस्टेबल अनूप कुमार व ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राज कुमार बच्चे के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय के भोटा चौक पर सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब ट्रैफिक पुलिस को तीन वर्षीय बच्चा रोता हुआ मिला। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राज कुमार और कांस्टेबल अनूप कुमार भोटा में ड्यूटी पर तैनात थे। पूछताछ करने पर आसपास जब कोई नहीं मिला तो राजकुमार और अनूप कुमार बच्चे को कंट्रोल रूम बस अड्डा हमीरपुर ले आए, जहां विभिन्न सोशल पेजों के माध्यम से लाइव आकर पुलिस ने बच्चे की जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस कांस्टेबल अनूप कुमार बच्चे का बार-बार नाम पूछ रहे थे, लेकिन बच्चा रोता जा रहा था। मिठाई देने पर भी चुप नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर बच्चा मिलने का वीडियो वायरल हुआ। ढाई घंटे बाद ट्रैफिक कंट्रोल रूम में बच्चे की नानी आई। बच्चे की पहचान अंशु, निवासी कांगू के रूप में हुई है। बच्चे की नानी ने कहा कि अंशु की बहन हमीरपुर में ही एक स्कूल में पढ़ती है तथा अंशु उसी के साथ हमीरपुर आया था। यहां कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चला। सूचना मिलते ही बच्चे को लेने पहुंचे। उधर, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राज कुमार और कांस्टेबल अनूप कुमार ने कहा कि बच्चा मिला था। इसे बच्चे की नानी को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें