फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विजिलेंस के कर्मी ने मुर्गे पर चलाई गोली बाइक पर जा रहे युवक को जा लगा छर्रा

Mon, 29 May 2023 10:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

युवक ने जंगली मुर्गे के शिकार के लिए गोली चलाई, लेकिन गोली का छर्रा पहले बाइक की हेडलाइट से टकराया और इसके बाद बाइक सवार की छाती में जा लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर में शिकार के दौरान एक व्यक्ति को गोली का छर्रा लग गया। पुलिस ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (विजिलेंस) हमीरपुर में कार्यरत एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शिकार के दौरान तीन अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। पीड़ित युवक की पहचान रजनीश कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 7:30 बजे गसोता महादेव मंदिर में माथा टेकने के बाद रजनीश अपने बच्चे के साथ बाइक पर घर जा रहा था। छयोड़ी में चार युवक जंगली मुर्गे का शिकार कर रहे थे। एक युवक ने जंगली मुर्गे के शिकार के लिए गोली चलाई, लेकिन गोली का छर्रा पहले बाइक की हेडलाइट से टकराया और इसके बाद बाइक सवार की छाती में जा लगा। बाइक सवार बच्चे समेत सड़क पर गिर गया। घायल को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में भर्ती कराया है। 

बता दें कि कुछ साल पहले भोटा के जंगल में शिकार के दौरान मोटर मेकेनिक की मौत हो गई थी। कुछ महीने पहले पुलिस थाना सुजानपुर के तहत बीड बगेहड़ा में गोली कांड सामने आए था, जिसमें मां बेटे की मौत हुई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि छयोड़ी में गोली चलाने के मामले में आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें