फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर खुलेंगे तीन यातायात-पर्यटक पुलिस थाने

Sun, 21 May 2023 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम फोरलेन पर दुर्घटना आदि की स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
किरतपुर-मनाली फोरलेन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर तीन नए यातायात-पर्यटक पुलिस थाने स्थापित करने का निर्णय लिया है। ये थाने बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिले में खोले जाएंगे। यह इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम प्रत्येक थाने में स्थापित कंट्रोल रूप से संचालित किया जाएगा। यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने को लेकर यह फैसला लिया गया है। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम फोरलेन पर दुर्घटना आदि की स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन


इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के सुचारु संचालन और दुर्घटनाओं आदि की संभावनाओं को कम करने के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग कर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राज्य पुलिस के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके तहत आपातकालीन कॉल बॉक्स के साथ उच्च तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे, स्वचालित ट्रैफिक काउंटर-कम-क्लासीफायर्स, स्पीड डिस्प्लेस और ओवरहेड ड्राइवर फीडबैक सिस्टम, परिवर्तनीय यातायात संदेश चिन्ह (वेरयेबल मेसेज साइन), वीडियो घटना का पता लगाने वाली प्रणाली और मेट डिवाइस भी स्थापित किए जा रहे हैं।

इसके अलावा टोल प्लाजा पर कमांड और नियंत्रण केंद्र और राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऑप्टिक फाइबर के माध्यम से कनेक्टिविटी भी स्थापित की जा रही है। हिमाचल सरकार ने सड़क सुरक्षा नीति अधिसूचित कर दी गई है। हिमाचल भारत का पहला राज्य है, जहां सड़क दुर्घटना डाटा प्रबंधन प्रणाली को लागू किया गया। इससे दुर्घटना संबंधित जानकारी एकत्रित करने और उसका वैज्ञानिक विश्लेषण करने में सहायता मिली है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें