फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार ने करवाया पंजीकरण, मात्र 881 को मिला रोजगार

Mon, 12 Nov 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर/भवारना(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह में निजी कंपनी में नौकरी के लिए पंजीकृत कुल 2991 में से मात्र 881 युवाओं को ही रोजगार मिला है। ऐसे में प्राइवेट कंपनियों को जहां कर्मचारी नहीं मिल पाए हैं।

विज्ञापन


वहीं बेरोजगारों को भी रोजगार नहीं मिल पाया है। मेले में करीब 60 निजी कंपनियों ने डेढ़ हजार पदों के लिए साक्षात्कार के लिए दस्तक दी। लेकिन कंपनियों को उनके तय मापदंडों के अनुसार कर्मचारी ही नहीं मिल पाए हैं।

ऐसे में मेले में नौकरी के लिए पंजीकृत कुल युवाओं में से करीब एक तिहाई बेरोजगारों को ही नौकरी का ऑफर प्राइवेट कंपनियों ने दिया है।  श्रम एवं रोजगार विभाग के माध्यम से रावमापा सुलह में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने किया।
विज्ञापन


मंत्री ने साक्षात्कार में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मंत्री ने कहा कि कौशल विकास भत्ता योजना में 100 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान सरकार ने किया है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने बोदा में सुनीं जनसमस्याएं 

सरकार ने प्रदेश में चार रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक लगभग 5000 युवाओं को नौकरी प्रदान की है। श्रम आयुक्त बीसी बड़ालिया ने बताया कि प्रदेश में 74 रोजगार कार्यालयों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

अब तक तीन रोजगार मेलों और 158 कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी शर्मिला परमार, निदेशक हेल्थ एडं सेफ्टी रेगुलेशन डॉ. नरेश कुमार

लट्ठ, स्टेट ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह, देशराज शर्मा, महामंत्री चंद्रवीर, तनु भारती शर्मा, उद्योग महाप्रबंधक राजेश खरवाल, रोजगार कार्यालय प्रभारी सुमन कटोच, बोदा पंचायत के प्रधान राजेंद्र कुमार, माधो राम शर्मा, रमेश परिहार, अश्वनी और अशोक आदि मौजूद रहे। 

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बोदा पंचायत में अभिनंदन समारोह में भाग लिया। साथ ही मंत्री ने बोदा पंचायत में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। मंत्री ने बोदा के लोगों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने जमीन उपलब्ध होने पर बोदा में स्वास्थ्य उपकेंद्र और आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र के भवन के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। बोदा पटवार घर के निर्माण को पांच लाख और मैदान के डंगे को एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। मंत्री ने सरस्वती महिला मंडल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5100 रुपये को चेक भेंट कि या। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें