फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, क्यों सस्पेंड हुए युवा कांग्रेस के ये तीन सचिव?

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने तीन निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है। इनमें प्रदेश सचिव भारवी शर्मा, विवेक महाजन और सुनील कुमार शामिल हैं। इसके अलावा 10 पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को काम न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस ऑफिस राजीव भवन में हुई युवा कांग्रेस की मासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में युवा कांग्रेस के तीन निष्क्रिय पदाधिकारियों के निलंबित करने का फैसला किया गया।

वहीं, कई अन्य पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजे जाने की तैयारी है। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शेखर सेठी ने की। भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश डॉ. उमा शंकर पांडेय ने विशेष तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभार में भी किया जाएगा फेरबदल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय सहायक सचिव मान सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठक में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के प्रभार क्षेत्र पर भी चर्चा की गई और शीघ्र ही प्रभार में भी फेरबदल किए जाएंगे।

महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का राजनीति में आने पर जोर देते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित करने का भी फैसला लिया गया। वहीं संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर महिला सम्मान सम्मेलन का आयोजन अगस्त महीने में जिला कुल्लू से शुरू किया जाएगा।

बैठक में महासचिव अजय सिंह, गोविंद शर्मा, अजय कुमार मोदगिल, सचिव विनोद जिन्टा, निशांत ठाकुर, नीतू सूद, सुनिल कुमार गटू, आशा ठाकुर, विकास काल्टा, नरेश कुमार दास्टा, नरेश कुमार, राकेश ठाकुर, यशवन्त जिल्टा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें