फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बरमू-केल्टी पंचायत के हर वार्ड में होंगे अब तीन कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस रोड, सीवरेज कनेक्टिविटी प्राथमिकता
विज्ञापन

16वें वित्त आयोग का बजट मिलते ही शुरू होंगे कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के साथ सटी पंचायत बरमू-केल्टी के वार्डों के विकास कार्यों में बजट की कमी नहीं आएगी। पंचायत के प्रत्येक वार्ड में हर साल तीन विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इसमें एंबुलेंस रोड, सीवरेज कनेक्टिविटी और पैदल चलने वाले रास्तों के कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


पंचायत के उप प्रधान केशव शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी की सहमति के बाद विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव तैयार किए हैं। पंचायत की ग्राम सभा मंगलवार सुबह 11:00 बजे के करीब बरमू-केल्टी के पास बने हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान कनिका और उप प्रधान केशव शर्मा ने की। तीन घंटे चली इस बैठक में पंचायतों के विकास, नशा मुक्ति, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पंचायत के तहत बने वार्डों में करीब तीन-तीन विकास कार्य करवाने का निर्णय लिया गया। इनमें एंबुलेंस सड़क का निर्माण, सीवरेज कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाना और पैदल रास्तों का निर्माण प्राथमिकता में रखा। पंचायतों में अब दूसरी ग्राम सभा अब 2 अक्तूबर को होगी। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य राधा वर्मा, एग्रीकल्चर विभाग से दिनेश शर्मा समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें