फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में भी हिमाचलियों पर 'माया' की बारिश

Mon, 26 May 2014 11:25 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कबड्डी खिलाड़ी प्रोफेशनल कबड्डी में छा गए हैं। आईपीएल की तर्ज पर देश में पहली बार होने जा रहे प्रो-कबड्डी लीग में प्रदेश के तीन खिलाड़ियों पर लाखों की बोली लगी है। दो खिलाड़ियों को बंगलूरू और एक को पिंकी सिटी जयपुर की टीम ने खरीदा है।
विज्ञापन


एयर इंडिया में नौकरी कर रहे अजय को बंगलूरू ने 12 लाख 20 हजार, सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के विलम जस्टा को 1 लाख 10 हजार और कांगड़ा के रोहित राणा को पिंक सिटी जयपुर ने 8 लाख 40 हजार में खरीदा।

आल इंडिया कबड्डी फेडरेशन की तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष नंद लाल ने इसकी पुष्टि की है। विलम स्टेट हॉस्टल बिलासपुर के खिलाड़ी हैं। जबकि, रोहित और अजय साई हॉस्टल से निकले हैं। सोमवार को नीलामी के दौरान इन खिलाड़ियों पर बंगलूरू और जयपुर की टीमों ने विश्वास जताया है।
विज्ञापन


छोटे खिलाड़ी का बड़ा धमाका
युवा विलम जस्टा जूनियर नेशनल कबड्डी स्पर्धा में गोल्ड मेडल विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं। नीलामी में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। गिरीपार की ग्राम पंचायत अजरोली निवासी रण सिंह तथा मूर्तो देवी के पुत्र विलम जस्टा (17) ने कोटी बोंच स्कूल से 10वीं तक पढ़ाई पूरी की। शारीरिक शिक्षक हीरा सिंह की नजर उन पर पड़ी। बिलासपुर कबड्डी छात्रावास में प्रवेश मिला। हॉस्टल में कोच नंदलाल ने इनके खेल को तराशा।

युवा खिलाड़ी से उम्मीद
गिरीपार क्षेत्र निवासी नरेश पराशर, अजरोली पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, हीरा सिंह, केदार सूर्यवंशी, कुलदीप राणा, लायक राम शर्मा, अतर सिंह, प्रताप पुंडीर, रंगीलाल तथा दिनेश शर्मा ने कहा कि युवा कबड्डी खिलाड़ी विलम जस्टा से काफी उम्मीद है।

प्रो-कबड्डी लीग में 8 टीमें
प्रो-कब्बडी लीग में देश भर की 8 टीमें होंगी। इसमें बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, वी-जे-जे, कोलकाता, मुंबई तथा पुणे शामिल हैं। देश के अव्वल खिलाड़ियों को नीलामी में स्थान मिला है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें