फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में ठंड से तीन लोगों की मौत, बर्फबारी से बढ़ी दुश्वारियां

Thu, 25 Jan 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद मौसम तो साफ हो गया लेकिन बर्फबारी से दुश्वारियां भी बढ़ी हैं। हिमाचल में कड़ाके की ठंड से अलग-अलग जगहों पर एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शिमला जिले के ठियोग में मरने वाले दोनों नेपाली मूल के हैं। 

विज्ञापन


इनकी पहचान रवि भंडारी (40 से 45) और विजय कुमार (28) के रूप में हुई है। दोनों ही मामलों में पुलिस एलकोहल लेने के बाद ठंड में बाहर रहना मौत का कारण मान रही है। रवि भंडारी के पोस्टमार्टम में एलकोहल सेवन की पुष्टि भी हो गई है। 

हालांकि, विजय कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पुलिस ने फिलहाल 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे कोटखाई थाना में सूचना मिली कि एक होटल के पास शव पड़ा हुआ है। एएसआई मौके पर पहुंचे और रवि के शव को कब्जे में लेकर कोटखाई अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। 

ठंड से म‌हिला की भी मौत

यहां रवि की मौत की वजह शराब पीकर ठंड में रहना बताई गई। इसी तरह छैला चौकी को सूचना मिली कि माहौरी में सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ है। जांच के लिए थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विजय कुमार के शव को कब्जे में लिया। 

डीएसपी ठियोग तिलक राज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। उधर, हमीरपुर जिले के जाहू बस स्टैंड की वर्षा शालिका में पिछले एक साल से रह रही गंगाबाई (55) की भी मौत हो गई।

पश्चिम बंगाल की गंगाबाई बीमार बताई जा रही थी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में गंगाबाई की मौत का कारण ठंड हो सकता है। भोरंज एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव दो दिन के लिए शवगृह में रखा गया है। कोई परिजन नहीं आया तो दाह संस्कार कर दिया जाएगा।

प्रदेश के कई क्षेत्रों में ठप हुई बिजली और पानी की सप्लाई

प्रदेश में मंगलवार को हुई बर्फबारी के बाद बुधवार को मौसम तो साफ हो गया लेकिन बर्फबारी से दुश्वारियां भी बढ़ी हैं। बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की सप्लाई ठप रही। कुछ क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

संपर्क मार्ग बंद होने के चलते कई जगह यातायात सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जिला मंडी में बर्फबारी से बंद हुआ गोहर, जंजैहली मुख्य मार्ग बहाल कर दिया है लेकिन, 26 से अधिक संपर्क मार्ग अभी बंद हैं। पेड़ गिरने से रोहांडा फीडर बंद है। निहरी फीडर भी तकनीकी खराबी से काम नहीं कर रहा है।

सेरी फीडर के 14 और छतरी फीडर के 7 ट्रांसफार्मर बंद हैं। सिराज में 51 ट्रांसफार्मरों से सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। करसोग से शिमला के लिए बसें वाया धामी भेजी गईं। मुंडू से करसोग, पोखी से करसोग बसें फंसीं हुई हैं।

नाचन विस क्षेत्र में बर्फबारी के कारण पिछले 24 घंटे विद्युत बोर्ड के करीब 40 ट्रांसफार्मर बंद हैं। जिला सिरमौर में बारिश से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आधा दर्जन के करीब मार्ग बंद हैं। सोलन-मीनस मार्ग को दोपहर 12 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया।
विज्ञापन

यहां भी हालात सामान्य नहीं

जिला चंबा में मंगलवार को हुई बर्फबारी के बाद बुधवार दोपहर तक हालात सामान्य नहीं हो पाए। बर्फबारी से फिसलन बढ़ जाने से बंद हुआ खड़ामुख-भरमौर मार्ग बुधवार को दोपहर 12 बजे खुला। लक्कड़मंडी से खज्जियार मार्ग बर्फबारी की वजह से बंद रहा।

इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुल्लू जिले के जलोड़ी दर्रा के बंद होने से एचआरटीसी कुल्लू की दो बसें फंस गई हैं। वहीं बर्फबारी से करीब एक दर्जन रूट प्रभावित हो गए। सोलन जिला के चायल में करीब छह इंच तक बर्फ गिरी है।

इससे चायल-कुफरी, चौयल गौंडा व चायल-शिमला तीनों रूट ठप हो गए। शिमला पहुंचने के लिए अब सिर्फ चायल-कंडाघाट रूट पर ही आवाजाही हो पा रही है। किन्नौर में मंगलवार रात को करीब 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

इससे करीब आधा दर्जन ग्रामीण रूट बंद हैं। आनी में बर्फबारी से जलोड़ी जोत दर्रा बंद है। रोहड़ू के डोडरा क्वार में भी वाहनों की आवाजाही बंद है। रोहड़ू उपमंडल में करीब पांच से दस सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें