फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स में दमखम दिखाएंगे पद्रेश के तीन खिलाड़ी

Sun, 14 Sep 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश एमेच्योर कबड्डी संघ की बैठक राज्य विद्युत विश्राम गृह बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष ठाकुर रामलाल ने की। बैठक में पिछले वर्ष की गतिविधियों पर चरचा के अलावा आगामी वर्ष में होने वाली प्रतियोगिताओं पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सीनियर (पुरुष व महिला वर्ग) जिला शिमला के नेरवा में 11, 12, 13 अक्तूबर को होंगी। वहीं, सर्कल एवं बीच कबड्डी प्रतियोगिता जिला ऊना में व नोर्थ जोन कबड्डी प्रतियोगिता जिला बिलासपुर में 10 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगी।

ठाकुर ने बताया कि 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक साऊथ कोरिया में होने वाली 17वीं एशियन खेलों में अजय ठाकुर, पूजा ठाकुर, कविता खेलने जाएंगे। इसके लिए उन्होंने इन खिलाडि़यों को बधाई दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन खिलाडि़यों का सम्मान उत्तरी जोन कबड्डी प्रतियोगिता में किया जाएगा। बैठक में अजय ठाकुर, रमेश सिंह, टेक चंद शर्मा, श्याम लाल ठाकुर, पवन, रणजीत, करनैल, डिंपल, विजय पाल चंदेल, प्रकम वशिष्ठ, हर्ष ठाकुर, महासचिव नंद लाल ठाकुर मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें