फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: खनन टीम और पुलिस से मारपीट मामले में तीन और गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रामपुरघाट में खनन निरीक्षक के अपहरण और संयुक्त टीम पर हमला करने मामले में सोमवार को पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी उत्तराखंड के ढालीपुर से पकड़े गए। अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पांच दिन पहले रामपुरघाट क्षेत्र में यमुना नदी से अवैध खनन कर रहे आरोपियों ने रेत-बजरी ले जाने से रोकने पर खनन टीम और पुलिस से मारपीट की थी। खनन निरीक्षक संजीव कुमार का अपहरण भी कर लिया था। 

विज्ञापन


मामले की जांच के लिए गठित टीम ने उत्तराखंड के ढालीपुर से दो आरोपियों मोमीन और जावेद को गिरफ्तार किया था। खनन निरीक्षक के अपहरण में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी कब्जे में ले ली थी।  दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है।

माफिया ने अवैध खनन रोकने गई पुलिस और खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था। माफिया खनन निरीक्षक संजीव कुमार को स्कॉर्पियो में रात के समय उत्तराखंड सीमा की तरफ ले गए थे। यहां एक जगह गाड़ी रोकने के बाद आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर खनन निरीक्षक पांवटा पहुंचे थे। 
विज्ञापन


उधर, सोमवार को उत्तराखंड के ढालीपुर में छापा मारकर नासिर अली (29), नदीम (24) व मोहसिन (30) को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को तीनों आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें