फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accidents Himachal: हिमाचल के कुल्लू में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक घायल

Tue, 21 Jun 2022 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 कुल्लू में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
कुल्लू में सड़क हादसे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत और एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार पहला हादसा सोमवार रात 8:00 बजे जिया-रामशिला फोरलेन के तलोगी के आसपास हुआ। यहां एक स्कूटी सवार हाईवे-तीन पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना खतरनाक था कि स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान राज प्रकाश (42) पुत्र राम प्रकाश ठाकुर निवासी गांव शमशी, कुल्लू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दूसरे हादसा सोमवार रात करीब 10:30 बजे बजौरा के पास हुआ। यहां फोरलेन पुल पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार पुल से करीब 40 फीट नीचे ब्यास नदी के किनारे जा गिरी है। इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक को मामूली चोट लगी है। कार में सवारी मनीष (27) पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव नैलिनी, डाकघर द्रेकड़ी, तहसील सलूणी, जिला चंबा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सोमवार शाम को मदन लाल और प्रकाश के साथ भुंतर के जिया गया था।

रात को जब वे सब जिया से वापस बजौरा अपने क्वार्टर आ रहे थे तो फोरलेन बजौरा पुल के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान वह कार से बाहर निकल गया था। कार चालक मदन लाल (40) पुत्र बचन सिंह निवासी गांव खुदर, डाकघर बस्सी, तहसील जोगिंद्रनगर, जिला मंडी तथा प्रकाश चंद्र (51) पुत्र ध्यान राम निवासी गांव जलोह, तहसील सलूणी, जिला चंबा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद घायल मदन लाल को जिला अस्पताल कुल्लू तथा प्रकाश चंद को सीएचसी नगवाईं पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि बजौरा में एनकेसी नामक कंपनी में मदन लाल बतौर बेल्डर तथा प्रकाश कुकिंग का काम करता था। भुंतर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने हादसों की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने तीनों लोगों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें