शिमला के ठियोग हाटकोटी सड़क पर पट्टीढांक के समीप शनिवार देर रात एक मारुति वैन गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये वैन एचपी 10बी 5760 खड़ापत्थर से कोटखाई की ओर जा रही थी।
इसी बीच पट्टीढांक के समीप गाड़ी अचानक बेकाबू होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे का पता रविवार सुबह चला जब स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला गया। एक शव के पास से पुलिस को ड्राइविंग लाइसेंस मिला जिसके आधार पर मृतकों के परिजनों से संपर्क साधा गया।