फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Accident: सिरमौर में सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत

Wed, 05 Oct 2022 11:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)

सार

जानकारी के मुताबिक महिंद्रा पिकअप एचपी 71-1664 संगड़ाह से सीमेंट लेकर टिकरी जा रही थी कि अचानक हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल मुख्यालय की ग्राम पंचायत संगड़ाह के टिकरी में मंगलवार देर रात पिकअप जीप दुर्घटना में एक ही गांव के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त रामस्वरूप (48), ईश्वर चंद्र उर्फ बंटा (41) और गीताराम (40) सभी निवासी टिकरी के तौर पर हुई है। इस हादसे के संगड़ाह क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिंद्रा पिकअप एचपी 71-1664 संगड़ाह से सीमेंट लेकर टिकरी जा रही थी कि अचानक हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गांव के लोगों ने बताया कि इस दौरान इंजन में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई।

गाड़ी के गिरने की आवाज सुनते ही गांव के लोग दुर्घटना स्थल की ओर भागे और बचाव कार्य में जुट गए। गाड़ी 900 मीटर गहरी खाई में समा गई थी, जहां से ग्रामीणों को शवों को बाहर निकालने में काफी समय लग गया। 
विज्ञापन


गांव के रामेश्वर शर्मा, सुनील आदि ने बताया कि दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जबकि एक व्यक्ति की खाई से सड़क तक पहुंचाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस थाना प्रभारी मेहर चंद ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपे जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें