इसके बाद परिजनों ने युवकों की कंपनी के प्रमुख से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही तीनों को वापस ले आएंगे।
रघुवीर के पिता ने बताया कि शाम को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सचिव का फोन आने के बाद वह निश्चिंत हो गए थे लेकिन लुटेरों का फोन आने पर उनकी चिंता और बढ़ गई है।
उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द ही कार्रवाई कर उनके बच्चों को सही सलामत घर पहुंचाया जाए।