हिमाचल प्रदेश में तीन आईएएस अफसर जल्द ही अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) बन जाएंगे। इसका रास्ता लगभग साफ हो गया है।
मंजूरी के लिए फाइल कार्मिक विभाग की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भेज दी गई है। पिछली कैबिनेट में ही यह फैसला हुआ था कि हिमाचल प्रदेश में तीन एसीएस और बनाए जाएंगे।
एसीएस बनाने के लिए जिनका नाम भेजा गया है, उनमें प्रधान सचिव तरुण श्रीधर, प्रधान सचिव नरेंद्र चौहान और प्रधान सचिव पीसी धीमान का नाम शामिल है। संभावना है कि अगले सप्ताह इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिया जाएगा।