फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से हिमाचल भागे तीन होम क्वारंटीन, होटल में छिपे होने की आशंका

Sat, 28 Mar 2020 01:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

कोविड-19 कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका से हर कोई भयभीत है। ऐसे में सरकार विदेश से लौटे लोगों और उनके परिवार को होम क्वारंटीन कर रही है, ताकि यह संक्रमण आगे न फैले। लेकिन सूचना है कि चंडीगढ़ से ऐसे तीन लोग हिमाचल की ओर फरार हो गए हैं, जिन्हें चंडीगढ़ प्रशासन ने होम क्वारंटीन किया है।

विज्ञापन


पुख्ता सूत्रों के मुताबिक इनके ऊना जिला के किसी होटल में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जिला पुलिस ने नाके पर अपनी व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त रखी है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 18-सी, हाऊस नंबर 1225 के तीन सदस्यों को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा होम क्वारंटीन किया गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

लेकिन ये तीनों 22 मार्च की रात बिना किसी सूचना के घर से निकलकर हिमाचल की ओर भाग गए। इनके ऊना में होने की आशंका को लेकर एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने तमाम एसएचओ को लेटर जारी करते हुए इनकी तलाश के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा है कि अगर इन्हें ट्रेस किया जाता है तो संबंधित बीएमओ से संपर्क कर उनका आवश्यक हेल्थ चेकअप कराया जाए।

एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ऐसी सूचना मिली थी। जिसको लेकर सभी एसएचओ को अलर्ट रहने के लिए कहा गया था। लेकिन नाके पर से किसी भी ऐसे संदिग्ध व्यक्ति ने प्रवेश नहीं किया है। हो सकता है वे कहीं और निकल गए हों। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें