शादी समारोह में नकली किन्नर बनकर आना तीन महिलाओं को महंगा पड़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि महिलाओं को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।
दरअसल उपमंडल भोरंज के हरि गांव में वीरवार को नकली किन्नर बनकर आईं तीन प्रवासी महिलाओं की जमकर पिटाई की गई। गांव में चल रही शादी की धाम में तीन औरतें किन्नरों की वेशभूषा में पहुंचीं और गाने-बजाने लगीं।
इतने में गांव के एक व्यक्ति ने उस अधिकार क्षेत्र वाली किन्नर को फोन करके बताया कि कोई और ही उसके अधिकार क्षेत्र से बधाई ले जा रहा है। इतने में सरकाघाट क्षेत्र से किन्नर समुदाय से ताल्लुक रखने वाली सोनिया महंत अपने साथियों के साथ गांव पहुंच गईं।