चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई ने पावर कॉरपोरेशन के तीन कर्मचारी को सीबीआई कार्यालय बुलाकर जांच को आगे बढ़ाने के लिए तथ्य जुटाए। रविवार को सीबीआई की टीम दिन भर बेस कैंप में जांच रिकाॅर्ड की स्क्रूटनी करने में जुटी रही। सोमवार को सीबीआई की एक टीम पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय जाकर और रिकाॅर्ड कब्जे में ले सकती है। वहीं, बिलासपुर में दो दिन से डटी सीबीआई की टीम शनिवार शाम को शिमला लौटी है। यह टीम बिलासपुर में यह पता लगाने गई थी कि आखिर विमल नेगी शिमला से बिलासपुर जाते वक्त रास्ते में कहां-कहां रुके। बिलासपुर पहुंचने के बाद वह कहां-कहां गए और किससे मिले। सीबीआई की टीम ने उस स्थान का भी दौरा किया है, जहां से विमल नेगी का शव बरामद मिला था।