फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक समेत तीन युवक गोबिंदसागर में डूबे, दो के शव बरामद, एक युवक लापता

Mon, 09 Jul 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लठियाणी/बंगाणा(ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

गोबिंदसागर झील में नहाने उतरे हमीरपुर निवासी सैनिक और पंजाब के दो युवक डूब गए। दो लोगों के शव बरामद हो गए हैं जबकि एक युवक की तलाश जारी है। ऊना के उपमंडल बंगाणा के धबेटा घाट, गरीब नाथ मंदिर और भरमोती में घटनाएं पेश आईं।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान डोगरा रेजीमेंट के जवान ऋषि धीमान (22) निवासी सकरोह (हमीरपुर) और सुमित कालिया निवासी कमल विहार जालंधर के रूप में हुई है। वहीं, भरमोती धार्मिक स्थल के नजदीक डूबा युवक लापता है। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया गया है।

लापता युवक की पहचान सतवीर सिंह (27) निवासी मोहल्ला प्रेम नगर गुरुद्वारा मंगल सिंह जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बुधान पंचायत के घाट धबेड़ा में रविवार दोपहर ऋषि सेना में सेवारत अपने भाई और दोस्तों के साथ नहाने के लिए लठियाणी घाट पहुंचा। धबेड़ा घाट में गहरे पानी में ऋषि डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी पर घर आया हुआ था ऋषि

उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। ऋषि छुट्टी पर घर आया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को निकाला। वहीं, गरीबनाथ मंदिर के पास गोबिंदसागर झील में सुमित कालिया (31) भी अपने दो दोस्तों के साथ झील में नहाने उतरा और गहरे पानी में डूब गया।

घंटों तलाश के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सुमित का शव झील से निकालकर पुलिस के हवाले किया। बंगाणा के थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि झील से निकालने के बाद दो शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। भरमोती में डूबा होशियारपुर का युवक लापता है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें