फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिलाई में टिप्पर पलटा, तीन लोगों की मौत

Mon, 03 Sep 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई के तहत पटवाड़ी गांव के समीप एक टिप्पर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों अशयाड़ी गांव के निवासी थी। युवकों की मौत से गांव में मातम का माहौल छा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टिप्पर के नीचे दबे होने के कारण तीनों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाई के टिम्बी-मिल्लाह मार्ग पर करीब 11 बजे उतराऊ जा रहा टिप्पर (एचपी-17बी-2031) पटवाडी गांव के समीप खाई में गिर गया।

एक मोड़ काटने के बाद टिप्पर गिर कर सड़क पर पहुंच गया। हादसे में तीन युवक टिप्पर के नीचे दब गए। हादसे में 35 वर्षीय बलबीर सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी अशयाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

किसी तरह से टिप्पर के नीचे फंसे दोनों युवकों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 20 वर्षीय अनिल पुत्र गीता राम की पांवटा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि तीसरे घायल 30 वर्षीय कमलेश पुत्र नरेश धीमान ने देहरादून अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। थाना प्रभारी अशोक नेगी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उनके अनुसार तीनों युवक टिंबी से उतराऊ के लिए जा रहे थे। लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन

जहां धंसा है एनएच, वहीं से लुढ़का टिपर, चालक ने छलांग लगा बचाई जान

कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी एनएच पर त्रिलोकपुर में बड़ा हादसा टल गया। त्रिलोकपुर में जहां एनएच धंसा है, वहीं से टिपर लुढ़ककर नीचे गिर गया। चालक ने छलांग लगाकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। टिपर जब धंसे हुए एनएच के पास से गुजरने लगा, तो नीचे की ओर से जमीन बैठ गई और टिपर धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा।

चालक ने छलांग लगाकर जान बचाई। इसके बाद एनएच पर वाहनों की आवाजाही बिल्कुल  बंद है। पुलिस चौकी कोटला की टीम मौके पर मौजूद रही। उन्होंनेे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। हादसे के बाद सभी वाहन 32 मील-त्रिलोकपुर-सोहल्दा-कोटला संपर्क मार्ग से होकर आ जा रहे हैं। इस कारण संपर्क मार्ग पर भी लंबा जाम लग रहा है।

इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री तो 32 मील एवं सोहल्दा से पैदल चलकर कोटला पहुंचे। उधर, कोटला चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार ने कहा कि त्रिलोकपुर में सड़क धंसने के कारण एनएच से वाहनों की आवाजाही बंद है। वाहनों को संपर्क सड़क से निकाला जा रहा है।

बता दें कि पठानकोट-मंडी एनएच पर त्रिलोकपुर के पास 30 अगस्त को डंगा धंसा है। तब से लेकर अभी तक इस मार्ग की हालत ठीक नहीं हुई है। एनएच विभाग की दो जेसीबी मौके पर पहाड़ी से मलबा हटाने में लगी हुई हैं, लेकिन अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद ही पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें