फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना में दर्दनाक हादसा पेश आया है। अंब के नंदपुर में हुई इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक नैनो कार में सवार पांच लोग धर्मशाला जा रहे थे। ये सभी पांगी (चंबा) के रहने वाले हैं। नंदपुर के पास अचानक चालक गाड़ी से नियंत्रण बैठा और कार पुल के साथ जा टकराई।
विज्ञापन


दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका ऊना के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक दोनों को होश नहीं आया है। इनकी हालत काफी नाजुक है। इन्हें पीजीआई रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन

दोनों घायलों की हालत नाजुक

वहीं ऊना के एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि हादसा रात को करीब दो बजे के बीच हुआ है। अभी तक घायलों के परिजनों से भी संपर्क नहीं हो पाया है। न ही किसी ने अब तक इनसे संपर्क साधने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि हादसा कैसे हुआ इस बारे में घायलों के बयान लेकर ही पता लगाया जा सकता है। अभी तक दोनों घायल बेहोश हैं।

ऊना के चीफ मेडिकल ऑफिसर जीके कौशल ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है। इनके मुंह और पेट पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। अभी तक दोनों बेहोश हैं। दोनों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। अगर हालत में सुधार न हुआ तो इन्हें पीजीआई रेफर किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें