हिमाचल के किन्नौर में चीन बार्डर से सटे क्षेत्र के लिए एक और सड़क मंजूर हो गई है। यह सड़क आईटीबीपी की दोगरी पोस्ट तक बनेगी। चारंग-कोटा-दोगरी मार्ग के लिए केंद्र ने 12.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
ठंगी से आगे 15 किलोमीटर तक तो सड़क है, लेकिन इसके आगे दोगरी पोस्ट तक पहुंचने के लिए जवानों को छह किलोमीटर पैदल ही सफर करना पड़ता है।
इस सड़क के बनने से आईटीबीपी के जवानों की पोस्ट तक आसानी से पहुंच बनेगी। केंद्र इससे पहले आईटीबीपी की अंतिम पोस्ट दुमती के लिए सड़क बनाने की मंजूरी दे चुका है। दोगरी पोस्ट से चीन बार्डर 18 किलोमीटर दूर है।