फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू) के किरण बाजार से लगती तेशन खड्ड के पास एक नेपाली के ऊपर चट्टान गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि 50 वर्षीय शेर बहादुर आनी में लेबर ठेकेदारी का काम करता था। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह शेर बहादुर शौच के लिए खड्ड के किनारे गया था। इसी दौरान बारिश होने के कारण शेर बहादुर के ऊपर एक बड़ी चट्टान आ गिरी। इससे बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के समय उसकी पत्नी रिश्तेदार के घर गई थी इस कारण बुधवार को बहादुर का पता किसी को नहीं चल पाया, लेकिन वीरवार सुबह जब एक दूसरा बहादुर शौच के लिए वहां गया तो उसने देखा कि चट्टान के नीचे बहादुर मृत अवस्था में पड़ा है। तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन से शव के ऊपर से चट्टान हटाई गई। शेर बहादुर के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत

चंबा के जनसाली वार्ड में रहने वाले एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान रवि कुमार (55) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रवि कुमार देर शाम अपने काम के बाद घर वापस जा रहा था। इससे पावर हाउस के साथ लगती ढांक से उसका पैर फिसल गया।

ढांक में गिरने के बाद रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सिर में काफी चोट आई थी। एसे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि रवि कुमार के सिर से काफी खून निकल चुका था, जिसके कारण उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हमीरपुर की नगर पंचायत भोटा के खनसरा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर शुक्र खड्ड पर मिला। पहचान सोनी कुमार निवासी खनसरा, बड़सर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सोनी कुमार पुत्र तुलसी राम निवासी खनसरा प्राइवेट गाड़ी चलाता था। कुछ दिनों से काम न मिलने से घर पर ही था। सोनी कुमार की शादी हो चुकी है, जिससे उसकी पांच साल की बेटी भी है। रोज की तरह सोनी कुमार बुधवार को घर से बाहर गया हुआ था, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा।

इस पर परिजनों ने सोनी कुमार को हर जगह ढूंढा, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। वीरवार सुबह सोनी कुमार की लाश घर से करीब तीन किलोमीटर दूर शुक्र खड्ड पुल पर मिली। भोटा चौकी के प्रभारी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें