फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 फीट खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

Sat, 07 May 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लड़भड़ोल (मंडी)
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जोगिंद्रनगर-लड़भड़ोल मार्ग पर गोलवां के पास एक स्विफ्ट कार करीब चार सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसका बैजनाथ अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा देर रात हुआ बताया जा रहा है। सुबह करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने कार खाई में गिरी देखी जिसकी उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लड़भड़ोल चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को खाई से बाहर निकाला।

एंबुलेंस से इन्हें अस्पताल ले जाया गया। हादसे में रविंद्र (42) पुत्र मान सिंह, शमशार चंद (39) पुत्र भगत राम, निवासी क्वारगढ़ और प्रकाश भगत (24) पुत्र श्याम सुदंर भगत निवासी हुगली, पश्चिम बंगाल की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक की हालत गंभीर

इस मोड़ से कार खाई में जा गिरी। - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल नवनीत (26) पुत्र रणजीत का बैजनाथ अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

लड़भड़ोल चौकी इंचार्ज संदीप अवस्‍थी ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। एसपी प्रेम ठाकुर ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ‌ही ‌स्थिति साफ हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें