फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान लापरवाही, दिहाड़ीदार वेल्डर को बना दिया अपंग

Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
डीडीयू अस्पताल में हाथ का ऑपरेशन करवाने आए हरिदास पंवर के बायें हाथ की उंगली की डॉक्टरों ने नस काट दी। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान लापरवाही ने दिहाड़ीदार वेल्डर को अपंग बना दिया। इसका एक हाथ काम नहीं कर रहा। डीडीयू अस्पताल में हाथ का ऑपरेशन करवाने आए हरिदास पंवर के बायें हाथ की उंगली की डॉक्टरों ने नस काट दी। यह आरोप मरीज और उसके परिजनों की ओर से लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित का बायां हाथ काम नहीं कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से उसका हाथ काम नहीं कर रहा है। अर्की का हरिदास पेशे से वेल्डिंग का काम करता है। नवंबर माह में उसके हाथ पर एंगल गिर गया। पीड़ित के परिजनों ने आरोपों में कहा कि उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल पहुंचे।

कई माह एक्सरे तथा रिपोर्टों में ही बीत गए। तीन फरवरी को ऑपरेशन की डेट दी गई। बाद में 18 मार्च को आने के लिए कहा गया। संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन के दौरान नस कट गई और अगले दिन हाथ में प्लास्टर कर दिया। इस दौरान कई टांके हाथ में लगे और खून भी जमा हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने बताया कि पांच मई को ऑपरेशन करने के लिए कहा, लेकिन ओटी से बिना ऑपरेशन किए ही लौटा दिया। आरोप है कि अब तक सभी ऑपरेशन फेल हुए हैं। शुक्रवार को डॉक्टर राउंड पर आए और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

अब आईजीएमसी भेज दिया है व्यक्ति को

पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से उसका हाथ काम नहीं कर रहा है।
ऑपरेशन से कोई फायदा नहीं होना था। फिजियोथैरेपी से हाथ की मूवमेंट को लाया जा सकता है। मरीज की जिद्द को देखते हुए उसे आईजीएमसी भेज दिया है। - डॉ. रंजना राव, वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक, डीडीयू

हादसों से नही ले रहा प्रशासन सबक
अस्पताल में एक के बाद एक होते हादसों के बाद भी प्रशासन नहीं जा रहा है। बीते दिनों अस्पताल में गर्भवती महिला को डॉक्टरों की लापरवाही से जान से हाथ धोना पड़ा।

डिलिवरी के दौरान बच्चे का हाथ फ्रेक्चर
इधर, सूत्रों के अनुसार डिलिवरी के दौरान डॉक्टरों ने बच्चे के हाथ को भी फ्रेक्चर कर दिया। इसके हाथ पर प्लास्टर पर चढ़ाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें