ऊना जिले के निकटवती जननी गांव में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र कुमार पुत्र मेजर सिंह निवासी मगौरा गढ़शंकर, परुषोत्तम लाल निवासी गढ़शंकर और गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गंदोवाल जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गुरप्रीत निवासी गढ़शंकर मंगलवार सुबह धर्मेंद्र और पुरषोतम के साथ ट्रैक्टर ट्राली में रेत लेकर जननी से जेजौं की ओर जा रहे थे।