मैदानी क्षेत्रों में चढ़ते पारे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन के समय ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में लोगों का घरों और दफ्तरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है।
दिन के समय बाजारों की रौनक भी गायब है। सुबह और शाम के समय ही लोग बाहर निकल रहे हैं। प्रदेश में मंगलवार को ऊना जिला सबसे गर्म रहा, जबकि केलांग सबसे ठंडा।
ऊना में अधिकतम तापमान 41.6, बिलासपुर में 39.0, सुंदरनगर में 37.9, हमीरपुर में 37.2, नाहन में 36.6, कांगड़ा में 36.5, चंबा में 34.8, भुंतर में 34.7, सोलन में 34.0, धर्मशाला में 29.8, शिमला में 27.9, डलहौजी में 22.0, कल्पा में 21.9 और केलांग में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।