फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में एचएएस अधिकारी समेत तीन को मिली जमानत

Tue, 05 Feb 2019 03:36 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार एचएएस अफसर समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई। एचएएस अधिकारी एवं प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के रजिस्ट्रार हरि सिंह राणा और दो बिचौलियों शुलभ अग्रवाल और रितेश बंसल को हमीरपुर विशेष न्यायाधीश की अदालत ने जमानत दे दी है।

विज्ञापन


विजिलेंस ने सिरमौर के उपमंडल पांवटा में एक स्टोन क्रशर के मामले में एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एचएएस अधिकारी राणा समेत दो बिचौलियों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। मंगलवार को हमीरपुर की कोर्ट में विशेष न्यायाधीश राकेश कैंथला ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें