फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा तस्करी में तीन आरोपी को चार दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शोघी में बस में मिले 36 ग्राम चिट्टे के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी के इस मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में नशे के मुख्य सप्लायर को तलाश करने की कोशिश कर रही है। मामला 13 अक्तूबर का है जब शोघी में पुलिस ने बस में तलाशी के दौरान एक लावारिस बैग से चिट्टा पकड़ा। बस में सवार सभी यात्रियों ने इस बैग को अपना बताने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इसमें तीन युवकों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने इस मामले में अविनाश कपूर, विशाल ठाकुर और खुशवंत सिंह को गिरफ्तार किया। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें