मामला संज्ञान में आते ही प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से इस संबंध में जिला पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस की टीमों ने नियमों के तहत परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन इसमें किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(1)(बी), 351(3), 351(4), 152 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। इससे पहले भी प्रदेश उच्च न्यायालय को अज्ञात ईमेल से इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस ईमेल भेजने वालों का पता नहीं लगा पाई है। इसको देखते हुए अब मामले की गहनता से जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ ही इस संबंध में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।