फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: व्हाट्सएप पर धमकी भरी कॉल, पेट्रोल पंप मालिक से मांगी 50 लाख रुपये की फिरौती

Thu, 19 Jun 2025 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)

सार

ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के एक पेट्रोल पंप मालिक को अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर दूसरी बार धमकी देकर फिरौती मांगी है। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मालिक से मांगी फिरौती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के एक पेट्रोल पंप मालिक को अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर दूसरी बार धमकी देकर फिरौती मांगी है। पीड़ित विनोद कुमार उर्फ सैंटी निवासी गांव और डाकघर बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: राजस्व कागजात बनवाना 15 से 20 फीसदी तक हुआ महंगा, अब खर्च करने पड़ेंगे इतने रुपये; जानें

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार विनोद कुमार को इससे पहले 24 और 25 मई 2025 को धमकी भरे फोन आए। अब 15 जून को फिर से अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से ऑडियो कॉल के माध्यम से धमकी दी गई है। हालांकि, विनोद कुमार ने यह मैसेज 16 जून शाम को उस समय देखा, जब फोन का इंटरनेट चालू किया।

 उसने एक ऑडियो कॉल देखी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने विनोद कुमार के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल की। जब उसने फोन किया तो दूसरी ओर से अज्ञात व्यक्ति ने धमकाते हुए कहा कि मेरे पास तुम्हारी पूरी जानकारी है। तुम कहां रहते हो, क्या करते हो, इसका पूरा पता भी है।

इसके बाद आरोपी ने विनोद से 50 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि यदि पैसे समय पर ट्रांसफर नहीं किए गए तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपी से जुड़े सबूत खंगालकर दबिश दी जाएगी।

बंगाणा के व्यवसायी को फिर फोन कॉल पर धमकाया, मांगी फिरौती
 उपमंडल बंगाणा के एक पेट्रोल पंप मालिक को बुधवार रात फिर धमकी भरे कॉल और संदेश किए गए हैं। अज्ञात लोगों ने फोन कर व्यवसायी से फिरौती की मांग को दोहराया है। ऐसे न करने पर बड़े नुकसान की धमकी दी है। पीड़ित ने इस संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद थाना बंगाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यवसायी को बीते 15 दिन से लगातार अज्ञात व्यक्ति की ओर से धमकी भरे कॉल और संदेश किए जा रहे हैं। पिछले दिनों व्हाट्सएप पर कॉल कर 50 लाख की फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन

जब व्यवसायी फोन नहीं उठाता तो उसे व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भरे संदेश भेजे जा गए। इस घटनाक्रम से व्यवसायी के साथ-साथ उनके परिवार में भी दहशत का माहौल है। पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है और कॉल व व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। व्यापारी दिनेश, अमन, रमन, विकास, विपुल, मनीष ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उधर, पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामला गंभीर है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें