फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: उप मुख्यमंत्री और गगरेट विधायक को मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज, युवक ने किया आत्मसमर्पण

Fri, 20 Jun 2025 12:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और गगरेट के विधायक राकेश कालिया को परोक्ष रूप से सोशल मीडिया पर तलवार से मारने के धमकी भरे कमेंट करने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और गगरेट के विधायक राकेश कालिया को परोक्ष रूप से सोशल मीडिया पर तलवार से मारने के धमकी भरे कमेंट करने का मामला सामने आया है। हरोली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम जोशी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ऊना के पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार गुरुवार को उन्होंने फेसबुक पर शार्प शूटर नवाही वाला नाम के व्यक्ति की पोस्ट देखी। इस पर अमरीश राणा की फोटो लगी हुई है और लिखा था- अभी-अभी अमरीश राणा को गगरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया। पोस्ट 6 जून को डाली गई।

विज्ञापन

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दलीप कुमार नाम के व्यक्ति ने लिखा- दोबारा तलवार की मांग कर रही है पब्लिक। इसके रिप्लाई में शार्प शूटर ने लिखा कि इस बार किसी पॉलिटिशियन पर ही चलेगी। इसी पोस्ट पर एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि किस जुर्म में...। जवाब में शार्प शूटर ने लिखा- वो डिप्टी सीएम और राकेश कालिया जानें। अमरीश की गिरफ्तारी के बाद शूटर की तरफ से यह पोस्ट फेसबुक पर डाली गई। शिकायतकर्ता ने लिखा कि कमेंट और रिप्लाई से प्रतीत हो रहा है कि शार्प शूटर नाम के फेसबुक यूजर ने परोक्ष रूप से उप मुख्यमंत्री तथा कालिया को तलवार से मारने की धमकी दी है। एसपी ने बताया कि मामला गंभीर है। साइबर टीम आरोपियों का पता लगा रही है। 

 
विज्ञापन

युवक ने किया आत्मसमर्पण... 
धमकी देने वाले शुभ्रांशु निवासी नवाही सरकाघाट मंडी ने हरोली थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। युवक ने माफी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें