फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कई स्कूलों में कर दी छुट्टी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से बचने की अपील
विज्ञापन

अभिभावकों को फोन पर आया बच्चों को ले जाने का मैसेज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कुछ स्कूलों को सोमवार को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। इससे स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। सुबह 11:00 बजे से पहले ही अभिभावकों को बच्चों को घर ले जाने का मैसेज आ गया। इस वजह से अफरा-तफरी में अभिभावक स्कूल पहुंचे। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन इस दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु परिसर से बरामद नहीं की गई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि इस तरह की अफवाहों पर गौर न करें। पुलिस की ओर से स्कूलों की सुरक्षा को लेकर सभी पुख्ता इंतजाम किए हैं। धमकी भरी ईमेल शहर के ज्यादातर स्कूलों को एक साथ भेजी है और इसमें किसी खास स्कूल का नाम नहीं था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि एक ही ईमेल को सभी स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजा है। मामला सोमवार सुबह का है, जब एक साथ शहर के स्कूलों को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधनों ने मामले की सूचना शिमला पुलिस को दी और इसके साथ ही कई स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टी करने का फैसला लिया। अभिभावकों को फोन पर बच्चों को ले जाने के मैसेज मिले। इसके बाद अभिभावक भागकर स्कूल पहुंचे और बच्चों को ले जाया गया। कई स्कूलों में बच्चों को मॉक डि्रल के लिए स्कूल मैदान में लाया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान किसी भी स्कूल में किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं मिली है। अप्रैल में भी शहर के तीन स्कूलों को इसी तरह से ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि शहर के स्कूलों को ईमेल पर धमकी मिली है। पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी उचित कदम उठाए हैं। उन्होंने शहरवासियों को किसी भी प्रकार कही अफवाह पर भरोसा न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें