फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जल प्रलय रोकने के लिए जयराम समेत हजारों लोगों ने कमरुनाग से लगाई फरियाद

Mon, 10 Jul 2023 08:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)

सार

बड़ा देव कमरुनाग को मंडी जिले में बारिश का देवता माना जाता है। ऐसे में बारिश रोकने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम समेत जिलेभर के लोगों ने उनके दरबार में फरियाद लगाई है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बरसात से प्रदेश में उपजे संकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत हजारों लोगों ने बड़ा देव कमरुनाग से जल प्रलय रोकने की फरियाद की है। बड़ा देव कमरुनाग को मंडी जिले में बारिश का देवता माना जाता है। ऐसे में बारिश रोकने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम समेत जिलेभर के लोगों ने उनके दरबार में फरियाद लगाई है। सोशल मीडिया में भी अपनी पोस्ट पर जयराम समेत जिला वासियों ने देव कमरुनाग से बारिश रोकने की फरियाद लगाने की अपील की है। 50 साल बाद मंडी जिले में भयंकर बरसात से तबाही का मंजर बनने से लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया में बारिश में फंसे लोगों और बाढ़ से बेघर लोगों की मदद के लिए जोरशोर से आवाज उठ रही है और सरकारी और निजी तौर पर मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। वहीं, लोगों ने आश्रम, होटल और निजी शिक्षण संस्थान असहाय लोगों की मदद के लिए खोल दिए हैं। उधर, बारिश का कहर नगदी फसलों पर भी बरपा है। टमाटर, गोभी, फ्रांसबीन और अन्य फसलें बारिश से तबाह हो गई हैं। ऐसे में जिले के लोगों की आस अब बड़ा देव कमरुनाग पर टिकी हुई है। लोग बड़ा देव से भारी बारिश से सुरक्षा मांग रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें