फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घोड़ा चौकी के हजारों लोगों को मिलेगी एंबुलेंस सड़क की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड में तैयार हो रही हैं दो सड़कें
विज्ञापन

नगर निगम शिमला करवा सड़कों का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कच्चीघाटी वार्ड के घोड़ा चौकी क्षेत्र के हजारों लोगों को छह महीनों में एंबुलेंस सड़क की सुविधा मिल जाएगी। यहां दीपक प्रोजेक्ट से तुलसीराम हाउस तक 680 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम इस सड़क का निर्माण 50 लाख रुपये की लागत से कर रहा है। सड़क बनने से आसपास रहने वाले लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं आंजी से गौत्तम निवास तक भी 880 मीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इस सड़क का दूसरी ओर से करीब 530 मीटर हिस्सा तैयार हो चुका है। सड़क बनने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को मुख्य सड़क से जुड़ने की सुविधा मिलेगी और लोगों को राहत मिलेगी। घोड़ा चौकी आवासीय शिव शक्ति सुधार सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र तंवर और स्थानीय निवासी केएल गौतम ने बताया कि दीपक प्रोजेक्ट से लेकर दूसरी ओर आंजी से गौत्तम निवास तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए स्थानीय लोगों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी लिए गए हैं। दोनों ओर एंबुलेंस सड़कों के तैयार होने से सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। इनमें से एक सड़क छह महीने में, जबकि दूसरी अगली बरसात से पहले बनकर तैयार हो जाएगी।पार्षद किरण शर्मा ने बताया कि वार्ड में सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। नए साल में वार्ड के लोगों को कई नई सुविधाओं की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें