बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा बाबा की गुफा में दर्शन करने के उपरांत श्रद्धालु महंत के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद लेकर अपनी यात्रा को पूरा करते हैं। सदियों से परंपरा है कि बाबा की गुफा में दर्शनों के उपरांत श्रद्धालु महंत की गद्दी पर जाकर माथा टेकते हैं तथा महंत का आशीर्वाद लेते हैं।
न्यास के गठन से पूर्व महंत द्वारा ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जिम्मा उठाया जाता था तथा उनके रहने तथा खाने-पीने की व्यवस्था मंदिर में की जाती थी। इसके लिए महंत ने लंगर भवन बनाने के अलावा सराय का भी निर्माण करवाया था जिसमें आकर श्रद्धालु रुकते हैं। आज भले ही इस मंदिर का संचालन न्यास द्वारा किया जाता है परंतु देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा की गुफा में माथा टेकने के बाद महंत से आशीर्वाद लेकर लौटते हैं।