फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिट बेच दी हजारों पेटी देसी शराब, विभाग को करोड़ों की चपत

Sun, 27 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले के एक बड़े शराब कारोबारी ने बिना परमिट हजारों पेटी देसी शराब अवैध तरीके से बेच दी। बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग को बिना बताए शराब उद्योग से भारी मात्रा में खेप मंगवाकर बिना किसी परमिट इसकी सप्लाई कर दी। मामले में विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में विभागीय अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिले के एक एल-13 (देसी शराब की थोक दुकान) के मालिक ने आबकारी विभाग को लाखों रुपये की चपत लगाई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ऊना के एल-13 देसी शराब के मालिक ने उद्योग से शराब मंगवाकर बिना पास अवैध शराब कारोबारियों को बेच दी। बिना लाइसेंस फीस के शराब बेचकर उक्त कारोबारी ने विभाग को लाखों की चपत लगाई है। बताया जा रहा है कि देसी शराब की हजारों पेटियां बिना परमिट ही बेची गई हैं। मामले की भनक लगी तो विभाग ने शराब का गोदाम चेक किया। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले विजिलेंस ने भी उक्त कारोबारी से अवैध शराब पकड़ी थी। उधर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के उपायुक्त शाह देव कटोच ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। विभाग मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें