फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों कर्मचारियों को आज मिलेगा बड़ा तोहफा, होंगे रेगुलर

Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में 30 सितंबर को पांच साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले हजारों अनुबंध कर्मचारी एक अक्तूबर से नियमित हो जाएंगे। कार्मिक विभाग पहले ही ऐसे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए सभी विभागों को निर्देश जारी कर चुका है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को यह लाभ हाल ही में सरकार की ओर से तय किए गए नियमितीकरण के नियमों के चलते मिलेगा। सरकार ने तय किया था कि साल में दो बार कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

इसके तहत हर साल 31 मार्च को पांच साल पूरा करने वालों के अलावा 30 सितंबर को भी पांच साल का अनुबंध पीरियड पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले 31 मार्च के बाद रेगुलर होते थे कर्मचारी

पहले सिर्फ 31 मार्च को ही साल में एक बार नियमित करने की व्यवस्था थी। इसकी वजह से 31 मार्च के एक दिन बाद भी सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को अगली 31 मार्च तक का इंतजार करना पड़ता था।

सरकार ने इस सौगात से पहले अनुबंध कर्मचारियों को सात साल और उसके बाद छह साल में नियमित करने का प्रावधान किया था। इसे हाल में वीरभद्र सरकार ने घटाकर पांच साल कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें