प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब गरीब लोगों को आवास के लिए 1.30 लाख रुपये की राशि मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने बीते महीने हिमाचल सरकार को राशि बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
अब प्रदेश सरकार ने बढ़ाई गई राशि को स्वीकृति दे दी है। पहले गरीब लोगों को आवास के लिए 80 हजार रुपये की राशि मिलती थी। इसमें 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हिमाचल में भवन निर्माण के दौरान इस्तेमाल होनी वाली सामग्री के रेट में काफी बढ़ोतरी हुई है।
80 हजार रुपये से दो कमरे और किचन, बाथरूम और शौचालय का निर्माण नहीं हो सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने राशि बढ़ाने की बात कही। हिमाचल सरकार ने भी गरीब लोगों को आवास के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की है। इस योजना में भी लोगों को 1.30 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।