जेल वार्डरों के लिए बिलासपुर से 7 पदों को 1107, चंबा से 8 के लिए 990, हमीरपुर से 7 को 1102, कांगड़ा से 33 को 5927 और किन्नौर से एक पद के लिए 27 आवेदन पहुंचे हैं।
कुल्लू से 7 पदों को 794, लाहौल-स्पीति से एक को 18, मंडी से 20 को 3965, शिमला से 16 को 1254, सिरमौर से 11 को 1388, सोलन से 12 को 946 और ऊना जिला के 9 पदों के लिए 1028 अभ्यर्थियों को कॉललेटर जारी किए हैं।
महिला जेल वार्डर के लिए कांगड़ा से 7 पद, अन्य जिलों में एक-एक पद भरा जाना है। इसके लिए भी रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। कांगड़ा से 7 पदों को 647, चंबा से 95, ऊना से 168, बिलासपुर से 137, मंडी से 481, सोलन से 116, शिमला से 172 और सिरमौर से 228 महिलाओं ने आवेदन किया है।
पुलिस मैदान धर्मशाला में 20 फरवरी से नॉर्थ जोन की भर्ती प्रक्रिया होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऊना और चंबा जिले के लिए एक-एक दिन, जबकि कांगड़ा जिले के लिए 6 दिन भर्ती प्रक्रिया चलेगी। - विनोद कुमार चंबियाल, जेल सुपरिंटेंडेंट, धर्मशाला