मेला कमेटी के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त यूनुस ने कहा कि नाटी के आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। कुल्लू जिला के कई गांवों में अभी भी मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
कई जगहों पर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान गोशाला में रखा जाता है। इन रूढ़ीवादी परंपराओं को खत्म करने व जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रशासन ने नारी गरिमा अभियान शुरू किया है।