शिक्षा विभाग ने इस साल सेवानिवृत होने वाले कॉलेज प्रिंसिपलों की सूची जारी कर दी है। साल 2018 में 15 कॉलेजों के प्रिंसिपल सेवानिवृत्त होंगे। शिक्षा विभाग के मुताबिक 31 मार्च को चौकी मन्यार के प्रिंसिपल विजय कुमार दत्ता, धर्मशाला के प्रिंसिपल सुरेश कुमार पाठक, 30 अप्रैल को सोलन की प्रिंसिपल शीला
कपूर, नालागढ़ के प्रिंसिपल केसी महंत, सरकाघाट के प्रिंसिपल श्याम सिंह ठाकुर, 31 मई को हरीपुर (आनी) के प्रिंसिपल आरके कायस्थ, 30 जून को घुमारवीं के प्रिंसिपल जगदीश लाल, चंबा की प्रिंसिपल सुमनलता बेदी, हरीपुर के प्रिंसिपल शमशेर सिंह, 31 अगस्त को पांवटा साहिब के प्रिंसिपल केवी सिंह, ननखड़ी
के प्रिंसिपल विनाया कुमार शर्मा, तकीपुर के प्रिंसिपल सविता सरना, भोरंज के प्रिंसिपल राकेश शर्मा, 30 सितंबर को बासा (गोहर) के प्रिंसिपल अशोक कुमार अवस्थी और 30 नवंबर को राजगढ़ की प्रिंसिपल शकुंतला वर्मा सेवानिवृत्त होंगी।