फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: मनाली विंटर कार्निवल में इस बार होंगी शीतकालीन खेलें, स्नोक्राफ्ट भी होगा आकर्षण

Sat, 11 Jan 2025 02:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मनाली में 20 से 24 जनवरी तक होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवल में इस साल शीतकालीन खेलों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विंटर कार्निवल कमेटी की अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मनाली में 20 से 24 जनवरी तक होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवल में इस साल शीतकालीन खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। बर्फबारी हुई तो खेलों के साथ स्नो क्राफ्ट प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इसके अलावा विंटर क्वीन, वॉयस ऑफ कार्निवल और महानाटी आकर्षण का केंद्र रहेगी। विंटर कार्निवल कमेटी की अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। कार्निवल का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। समापन पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ मुख्य अतिथि होंगे। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

विज्ञापन


हर साल की भांति इस साल भी कार्निवल में पांच सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। कार्निवल का मकसद पर्यटकों को मनाली की ओर आकर्षित करना है। इसी मकसद से कार्निवल की तिथि भी 2 जनवरी से बदलकर 20 जनवरी की गई है। इस दौरान पर्यटन निगम और निजी होटलों में भी छूट दी जा रही है। पर्यटकों तक कार्निवल का प्रचार करने के लिए जगह-जगह फ्लेक्स और होर्डिंग लगाए जाएंगे। शॉर्ट वीडियो फिल्म से प्रचार किया जाएगा। 21 और 23 तक महानाटी होगी। मालरोड पर एक दिन राइट और दूसरे दिन लेफ्ट बैंक की महिलाएं नाटी डालेंगी। शहर में रामबाग, मालरोड में बड़ी एलईडी लगाई जाएंगी। दो जगह कार्यक्रम होंगे। एक मंच मनुरंगशाला में बनेगा जबकि दूसरा मालरोड में लगेगा। स्थानीय पकवानों के स्टॉल भी लगेंगे।

विंटर क्वीन और वॉयस ऑफ कार्निवल के ऑडिशन 12 से
वॉयस ऑफ कार्निवल और विंटर क्वीन के ऑडिशन पांच शहरों में होंगे। 12 जनवरी को आरकेएमवी शिमला, 15 को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, 16 को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी, 18 को कुल्लू और 20 को मनाली में ऑडिशन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें