फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के विद्यार्थियों को घर-घर मिलेगी इंटरनेट सुविधा

Sat, 11 Jan 2025 11:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र में होगी नई पहल, स्कूल-कॉलेज के मेधावियों की बनेगी सूची
विज्ञापन

विधायक भुवनेश्वर ने बीडीओ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को घर पर इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए उन्हें इंटरनेट की सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विधानसभा क्षेत्र के स्कूल और कॉलेज के मेधावियों की सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए बाकायदा विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने खंड विकास अधिकारी नग्गर और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। खास बात यह है कि जिन मेधावियों के घरों में इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी, उन्हें किसी तरह का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। विधायक अपनी ऐच्छिक निधि से इंटरनेट लाइन बिछाने, इंस्टॉलेशन के अलावा मासिक बिल का भुगतान भी स्वयं करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि मनाली के विधायक हिमाचल के पहले विधायक हैं, जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। विधायक ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित और शिक्षा में बेहतर बनाने के लिए यह मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है। विद्यार्थियों के घरों में भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी। विस क्षेत्र मनाली के मेधावियों की पहचान और अंतिम सूची खंड विकास और शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तैयार करेंगे। इसके बाद मेधावियों के घरों में इंटरनेट सुविधा शुरू करवा दी जाएगी। उधर, विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए निशुल्क इंटरनेट सेवा देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मेधावियों के घरों में इंटरनेट सेवा शुरू होने से अन्य विद्यार्थियों में भी प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी। कहा कि मेधावियों की सूची तैयार होने के बाद इंटरनेट सेवा से मेधावियों के घरों को जोड़ने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें